*अक्टूबर माह में होगा बड़ा जन आन्दोलन-आरपी*
रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी विधान सभा क्षेत्र सदर का तहसील स्तरीय धरना शहीद चैक पर सम्पन्न हुआ। धरने की अध्यक्षता विनय यादव एवं संचालन अरशद खान ने किया। उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र उपजिला मजिस्ट्रेट सदर शशांक त्रिपाठी को सौंपा गया। इस अवसर पर सीओ नगर गोपीनाथ सोनी, शहर कोतवाल अतुल सिंह, थाना प्रभारी मिल एरिया राजकुमार पाण्डेय सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। धरने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए धरने के संयोजक आरपी यादव ने कहा कि बारिश भी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं तोड़ सकी आज यह संकेतिक घटना थी। विस्थापित किये गये पटरी दुकानदारों को स्थापित न करने की वजह से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर आ गये है, इसके लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व सदर विधायक जिम्मेदार हैं। इनकी समस्याओं को लेकर अक्टूबर माह में ही बड़ा जनान्दोलन किया जायेगा। पार्टी महामन्त्री व नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी मो0 इलियास ने कहा कि दो हजार बाइस में उ0प्र0 में सपा की सरकार बनाने के लिए सरकार की नीतियों के विरोध के साथ.साथ वोटर आईडी से आधार कार्ड लिंक कराने का कार्य युद्धस्तर पर किया जाये। सेन्ट्रल बार एसोसिशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता ओपी यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो चुकी है। इनकाउन्टर के नाम पर निर्दोष मारे जा रहे हैं। पुलिस आम जनता को लूट रही है। पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। हत्या, लूट, अपहरण, राहजनी, छिनैती, चोरी, चेन स्नेचिंग, बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है। पूर्व केन्द्रय राज्यमन्त्री को बलात्कार के मामले में पूरी भाजपा बचाने में लगी है। पीडि़ता छात्रा का उत्पीडऩ किया जा रहा है। सपा सांसद आजम खाँ पर 86 मुकदमें लिखकर पुलिस ने फ र्जीवाड़े का इतिहास बनाया है। महराजगंज कोतवाल लालचन्द्र सरोज द्वारा रामजानकी मन्दिर के संस्थापक अध्यक्ष रामशंकर दयाल के हत्यारोपी जगदीप कुमार को बचाने का काम किया जा रहा है। पुलिस का रवैया न सुधरा तो जनता का कानून से विश्वास उठ जायेगा। सपा नेता शमशाद, राजेन्द्र यादव एडवोकेट, रंजीत यादव, महादेव प्रसाद, नरेन्द्र सिंह, रामे यादव, राम विलास यादव, धर्मेन्द्र यादव, विनोद यादव, उमाशंकर चैधरी, बैजनाथ, रज्जनलाल, आशीष चैधरी आदि लोगों ने किसानों, छात्रों, विद्युत उपभोक्ताओं, व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। एमवी एैक्ट में बढ़ाये गये दस गुना जुर्माना, डीजल, पेट्रोल, गैस के दामों में बढ़ौत्तरी के विरोध में अपनी-अपनी बातें रखी।
*जनता त्रस्त, दलाल मस्त - मनोज कुमार पाण्डेय*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवह्न पर विधायक ऊँचाहार व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में वि0स0 ऊँचाहार की ओर से तहसील मुख्यालय डलमऊ में आयोजित धरना में उमड़ी भीड़, रैली में परिवर्तित हो गयी। धरने में उपस्थित 10 हजार से अधिक संख्या से तहसील के अन्दर पैर रखने के जगह न बची, धरने में उपस्थित संख्या से कई गुना संख्या तहसील के बाहर दिखाई पड़ा।
धरने को संबोधित करते हुये ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज गरीब, अगड़ा-पिछड़ा, दलित, नौजवान, किसान बेहाल है, भाजपा की सरकार बनते ही दो-दो बार बिजली की कीमत बढ़ाई गयी, बैरोजगारी एवं गरीबी से परेशान व्यक्ति यह भार कैसे उठा पायेगा। एक तरफ गैस सिलेण्डर, डीजल, के रेट आसमान को छू रहे है, कोटे से मिट्टी का तेल व चीनी भी बन्द कर दी गयी। नहरो में पानी मिला नहीं, अपराध तेजी से बढ़ा, माता व बेटियां सुरक्षित नहीं, किसानों को खाद-बीज मिल नहीं पाया छूट्टा जानवर भी एक बड़ी समस्या बनकर किसानों के सामने है। सरकार ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की नि:शुल्क प्रक्रिया एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था को समाप्त कर दिया। थाने एवं तहसील में दलाली एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है दलालो का बोलबाला है कर्मचारी बिना पैसों के कोई काम करने को तैयार नहीं है। कार्यक्रम केा संबोधित करते हुये पार्टी के नि0 जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी अब सड़को पर उतर आये है और जनता को न्याय दिलाये बिना चुप नही बैठगें। सपा के डलमऊ प्रभारी दादा देवराज यादव व षिवराम यादव ने कहा कि उनके पास ईमानदार एवं संघर्षषील विधायक है जिन्होंने वि0स0 को विकास एवं सम्मान से जोडऩे का काम किया है, इनके नेतृत्व मे कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ लडऩे को तैयार है। धरने को प्रमुख रूप से प्रधान रामेन्द्र बिझलामऊ, प्रधान प्रेम पटेल, नरेन्द्रपुर, प्रधान अन्सू भरसना, प्रधान अवधेष यादव दीनगंज, प्रधान ज्ञानवती पत्नी राम बहादुर रामपुर बरारा, प्रधान कन्धरपुर अवधेष यादव, प्रधान विनय मिश्रा, प्रधान सहमदा, प्रधान सचिन, प्रधान रेनू शुक्ला पत्नी सचिन शुक्ला कुरौली दमा, प्रधान भानू यादव, प्रधान सुन्दर लाल यादव, प्र0 राजू बोरा, प्र0 शिवलोचन पटेल, ब्लाक प्रभारी अषोक मिश्रा, सोनू त्रिवेदी, लाल बहादुर क्रांतिकारी, पुतानी महाराज प्रधान, सोनू दीक्षित, राजेष तिवारी, प्रधान भोला पासवान रायपुर कितूली, गुड्डू, वीरेन्द्र यादव, अनुराग, मनीष यादव आदि मौजूद थे।
*सपाइयों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन*
सलोन मे प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर जनमानस की समस्याओं व स्वामी चिन्मयानंद कांड को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ़ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और तहसील परिसर पहुंचे।जहाँ शासन के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की।और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।मंगलवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता स्माइल मैरिज लॉन के समीप एकत्र होकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुँचे।सपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव ने कहा कि विकास की जिन योजनाओं को सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों के बीच उतारा थाए उन योजनाओं को एक.एक कर बंद किया जा रहा है।पूर्व चेयरमैन व सपा नेता डाक्टर सऊद ने कहा कि यूपी में लोकसभा चुनाव में 23 मई 2019 को मिली जीत के बाद भाजपा द्वारा सत्ता के नशे में चूर होकर प्रत्येक क्षेत्र में अत्याचार किये जा रहे हैं। सपा नेताओं ने कहा कि इन हालात में समाजवादी पार्टी को अधिक समय तक चुप रहकर प्रदेश की जनता को प्रताडित होते नहीं देख सकती। धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव की अगुवाई में सपा नेताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित दस सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को सौपा। वर्तमान न्यूज़ से आशीष पांडे