हनीट्रैप कांड में छतरपुर शहर के कई दिग्गज नेताओं और अधिकारियों के हो सकते हैं नाम उजागर


छतरपुर


पूरे देश में तहलका मचाने वाला हनीट्रैप कांड अब अपनी धीरे धीरे पर्ते खोलना शुरु कर रहा है। इस कांड में छतरपुर जिले के नामी गिरामी कई नेता और अधिकारियों का भी अतिशीघ्र खुलासा होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कांड की पहली किरदार आरती दयाल और उसकी सहयोगी मोनिका यादव के साथ रूपा अहिरवार के द्वारा कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कांड में बड़े बड़े नेता और कई आईएएस आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में आरती दयाल और मोनिका यादव को इंदौर पुलिस ने धर दबोचा था। आरती दयाल के छतरपुर वकील ने यह दावा किया है कि इस कांड की मास्टर माइंड सागर की रहने वाली श्वेता विजय जैन के जाल में फंसने के बाद कई भोली भाली लड़कियां ब्लैकमेलिंग के काम में उतर आई थीं। ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में यह लड़कियां बड़े बड़े नेताओं और अधिकारियों को अपना शिकार बनाती थीं और दबाव में इसके एवज में बड़े बड़े काम करवाती थीं। अभी हाल ही में एक वीडियो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जो स्वर्गवासी हो गए हैं उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। उनसे जुड़े कई नेताओं के भी नाम अतिशीघ्र उजागर होने वाले हैं। एसआईटी की टीम ने सागर और छतरपुर जिले में गुप्त रूप से अपना डेरा डाले रखा है और गुप्तचरों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाकर पुरानी सीडी को बरामद करने का प्रयास कर रही है। हालांकि हनीट्रैप कांड में लिप्त लड़कियां छतरपुर छोड़कर बाहर चली गई हैं। इस कांड में छतरपुर के एक होटल व्यवसायी के लड़के को भी ब्लैकमेलिंग का शिकार होना पड़ा था। हालांकि यह मामला दबा दिया गया और वह महिला आज तक फिर इस होटल में कभी नहीं गई। इसके अलावा पीएचई के एक पूर्व कार्यपालन यंत्री भी हनीट्रैप कांड का शिकार हुए। छतरपुर शहर के पीएचई विभाग के दो ठेकेदारों का नाम भी अतिशीघ्र खुलासा किया जा सकता है। वर्तमान में छतरपुर शहर के जाने माने कई नेताओं और छतरपुर शहर में पदस्थ रहे कई अधिकारियों के नाम भी उजागर होने की संभावना है। यह सारे राज श्वेता विजय जैन और आरती दयाल से सख्ती से पूंछतांछ करने के बाद अतिशीघ्र उजागर होंगे फिलहाल यह मामला पूरे मप्र की राजनीति में हलचल मचाए हुए है। अधिकारियों और नेताओं की रातों की नीदं हराम हो गई है और कई अधिकारी मप्र से बाहर अन्य प्रांतों में छुट्टी लेकर चले गए हैं। वर्तमान न्यूज़ से 
आशीष पांडेय